दैनिक प्रार्थना

हमारे मन में सबके प्रति प्रेम, सहानुभूति, मित्रता और शांतिपूर्वक साथ रहने का भाव हो.

Showing posts with label bomb blast. Show all posts
Showing posts with label bomb blast. Show all posts

Friday, October 31, 2008

ईश्वर ने अल्लाह से कहा

गुवाहाटी बम धमाकों के बाद, ईश्वर और अल्लाह की मीटिंग हुई. ईश्वर ने कहा, यार जब हमारे अनुयाई इंसानों का खून बहाते हैं तो मुझे बहुत तकलीफ होती है. इस से भी ज्यादा दुःख की बात यह है कि यह लोग यह खून खराबा हमारा नाम लेकर करते हैं. 

अल्लाह ने कहा, क्या करें भाई सब कुछ गड़बड़ा गया है. अब हम से तो कोई डरता ही नहीं. बस जो शैतानों ने कह दिया इन के लिए वही सही है. काम शैतान का और करते हैं हमारे नाम पर.

ईश्वर ने कहा, क्या करें, एक ब्लाग बनायें क्या? 

अल्लाह बोले, उस से क्या फायदा होगा, यह लोग उस पर भी गाली-गलौज शुरू कर देंगे और मुफ्त में बदनाम होंगे हम. सब लोग यही कहेंगे, ईश्वर-अल्लाह के ब्लाग पर देखो क्या जम कर गाली-गलौज हो रही है. 

ईश्वर ने कहा, मुझे तो डर लग रहा है, क्या होगा आगे?

अल्लाह ने निराशा से कहा, वही होगा जो शैतान चाहेगा.