गीता में श्री क्रष्ण ने कहा है - जिनका मन समत्वभाव में स्थित है उनके द्वारा इस जीवित अवस्था में ही सम्पूर्ण संसार जीत लिया गया, अर्थात वे जीते हुए ही संसार से मुक्त हैं; क्योंकि सच्चिदानंदघन परमात्मा निर्दोष और सम है, इससे वे सच्चिदानंदघन परमात्मा में ही स्थित हैं.
श्री क्रष्ण कहते हैं - जो पुरूष सुह्रद, मित्र, वैरी, उदासीन, मध्यस्थ, द्वेषी और बन्धुगणों में, धर्मात्माओं और पापियों में भी समान भावः वाला है, वह अति श्रेष्ठ है.
समता साक्षात् अमृत है, विषमता ही विष है. जहाँ समता है वहां सर्वोच्च न्याय है; न्याय ही सत्य है और सत्य परमात्मा का स्वरुप है. जहाँ परमात्मा है, वहां नास्तिकता, अधर्म-भावना, काम, क्रोध, लोभ, मोह, असत्य, कपट, हिंसा आदि के लिए गुंजाइश ही नहीं है. अतएव जहाँ यह समता है, वहां सम्पूर्ण अनर्थों का अत्यन्त अभाव हो कर संपूर्म सद्गुणों का विकास आप ही हो जाता है. क्योंकि अनुकूलता-प्रतिकूलता से ही राग-द्वैशादी सब दोषों और दुराचारों की उत्पत्ति होती है और समता में इन का अत्यन्त अभाव है, इसलिए वहां किसी प्रकार के दोष और दुराचार के लिए स्थान ही नहीं है.
सर्वत्र सम्द्रष्टि रखिये. यही सुखी जीवन का सार है.